लखनऊ, । ठाकुरगंज कोतवाली में डॉक्टर ने प्लॉट से कब्जा हटवाने और रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने के बदले एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी होने का दावा किया था। साथ ही डीएम और एसडीएम के फर्जी लेटर भी दिखाए थे।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
चुटकी बजाते ही खाली करा दूंगा प्लॉट: बरौरा निवासी डॉ. नरेंद्र वर्मा प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। किराएदार शैलेंद्र के जरिए दुबग्गा निवासी मान सिंह से पहचान हुई थी। जो सचिवालय में समीक्षा अधिकारी होने का दावा करता है। बातचीत के दौरान नरेंद्र के प्लॉट पर कबाड़ियों का कब्जा होने की बात मान सिंह को पता चली। आरोपी ने प्लॉट खाली कराने के बदले 50 लाख रुपये मांगे थे। मान सिंह को समीक्षा अधिकारी समझ कर पीड़ित ने रुपये दे दिए थे। प्लॉट खाली कराने का दावा करते हुए डीएम और एसडीएम का फर्जी लेटर भी दिखाया गया था। आरोपियों ने नरेंद्र के भांजे और बहू की नियुक्ति एक कैंसर हॉस्पिटल में कराने के बदले भी करीब 50 लाख लिए थे। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह से शिकायत की थी। जिनके निर्देश पर ठाकुरगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।