प्रयागराज। शिवकुटी पुलिस टीजीटी 2021 में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके को

ने गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। इस मामले में दो अन्य अभियुक्त भी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
आरोपी बीरापुर बादी का पूरा, कमलानगर सोरांव का रहने वाला है। अगस्त 2021 में एसटीएफ ने शिवकुटी में सॉल्वर गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस, ईयर बड, सैकड़ों प्रवेश पत्र, कार व 65 हजार नकद बरामद हुआ था। मार्च 2022 में आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया था। इस मामले में डीके, राहुल कनौजिया निवासी फूलपुर और संजय पटेल निवासी होलागढ़ को छोड़कर अन्य चार अभियुक्त जेल भेजे जा चुके थे।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
धर्मेंद्र की तलाश चल रही थी और शिवकुटी पुलिस ने सोमवार को उसे बड़गांव रोड सोरांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अन्य दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो