नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कंपनियां अपने कर्मचारियों को 2025 में 9.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकश कर सकती हैं जो इस साल की वास्तविक वेतन वृद्धि के बराबर ही है।

- ओड़ीशा : जनगणना कार्य में लगे दो शिक्षकों की लू लगने से मौत
- जनगणना कार्य से इनकार, 142 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार
- सख्ती : डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया, कर्मचारी अनुपस्थित मिले कारण बताओ नोटिस जारी
- जीपीएफ व पेंशन को तरसे शिक्षक
- मानव संपदा पोर्टल में बड़ा खेल उजागर, संबद्ध चपरासियों ने खुद को बनाया ऑफिस असिस्टेंट
डब्ल्यूटीडब्ल्यू की नवीनतम वेतन बजट योजना रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में औसत वेतन वृद्धि 2025 में 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2024 की वास्तविक वेतन वृद्धि के बराबर ही है जो इस साल 9.5 प्रतिशत रही है। अगले साल सर्वाधिक 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि औषधि क्षेत्र में होने की संभावना है जबकि विनिर्माण में 9.9 प्रतिशत, बीमा में 9.7 प्रतिशत और खुदरा में 9.6 प्रतिशत वेतन वृद्धि औसत स्तर से अधिक होने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कॉरपोरेट जगत 9.5 प्रतिशत की वेतन वृद्धि के साथ समूचे क्षेत्र में सबसे आगे है। वियतनाम में 7.6 प्रतिशत, इंडोनेशिया में 6.5 प्रतिशत, फिलीपीन में 5.6 प्रतिशत, चीन में पांच प्रतिशत और थाईलैंड में पांच प्रतिशत के साथ भारत से पीछे ही रहने के अनुमान हैं।