लखनऊ । राजस्व परिषद लेखपाल भर्ती में दिव्यांगजन की तीन उप श्रेणियों को और शामिल करने जा रहा है। एक हाथ एक पैर से लाचार और बौनापन वाले अभ्यर्थियों को भर्तियों में आरक्षण दिया जाएगा। राजस्व परिषद ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से मंजूरी के बाद करीब 5300 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
राजस्व परिषद ने लेखपाल के 4700 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा था। इसमें दिव्यांगजन की चार श्रेणियां ही शामिल की गईं। कम सुनाई देना, कुष्ठ उपचार वाले, तेजाब हमले से पीड़ित और एक से अधिक तरह से दिव्यांग होने पर आरक्षण का लाभ देने का जिक्र था। अन्य श्रेणियों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रस्ताव में मिली खामियों को चिह्नित करते हुए राजस्व परिषद को इसे वापस करते हुए दिव्यांगजन के लिए तय श्रेणियों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। राजस्व परिषद ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वापस भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से इस पर राय मांगी थी। इसमें आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया कि भर्तियों में इनके लिए चार फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है।