आयकर विभाग करदाताओं के लिए आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने जा रहा है।
इस संबंध में विभाग ने कुछ जरूरी सुधारों के साथ नए ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर ली है। यह पोर्टल इस्तेमाल में काफी आसान होगा और इसकी मदद से आयकर रिटर्न बेहद कम समय में दाखिल की जा सकेगी। आयकर विभाग के सर्कुलर के मुताबिक, वर्तमान में ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (आईईसी) 2.0 सिस्टम लागू है।

नए प्रोजेक्ट के तौर पर आईईसी 3.0 को लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य तेज गति वाली आईटी तकनीकी को अपनाना है। इससे आईटीआर को सत्यापित तथा संसाधित करने और रिफंड जारी करने की प्रक्रिया को भी तेज रफ्तार मिलेगी।n
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
- UDISE+ : Progression Activity 2026-27, Steps for Progression Activity
- बिहार में डीएम का आदेश विद्यालय में कोई भी शिक्षक मोबाइल नहीं चलाएगा,अगर कोई आदेश की अवहेलना की तो होगी कार्यवाही। , देखें वीडियो
- Ecce एजुकेटर भर्ती जौनपुर की वैकेंसी हुई रद्द, अभ्यर्थियों को दुबारा से ऑनलाइन आवेदन करना होगा
अभी सामने आती हैं कई तरह की समस्याएं कर विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा आईईसी 2.0 सिस्टम में कई बार तकनीकी समस्याएं देखने को मिलती हैं। पोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ने से उसकी गति धीमी हो जाती है। कई बार साइट क्रैश भी हो जाती है। इससे करदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई करदाता तय समयसीमा में रिटर्न दाखिल करने से भी चूक जाते हैं।
सिस्टम से तेज गति वाली आईटी तकनीक को अपनाना है उद्देश्य
आयकर विभाग नया आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल लाने से पहले हितधारकों की राय ले रहा है, जिससे इसे करदाताओं के अनुकूल बनाया
जा सके। उसने एक समिति भी बनाई है, जो तमाम मतों, सुझावों और विचारों की सूची बनाएगी जिसके आधार पर पोर्टल में अहम बदलाव किए जाएंगे।
