पूर्व बीएसए ने कहा, मुझे और डीएम को 6 चाहिएचंदौली, । चंदौली में पूर्व बीएसए और ठेकेदार में बातचीत का एक आडियो वायरल हो रहा है। आडियो में 2.40 करोड़ रुपये के खरीद-फरोख्त में कमीशन को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि बेसिक शिक्षा ख़बर इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, आडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है।

- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि
वायरल आडियो में तत्कालीन बीएसए ठेकेदार से छह प्रतिशत कमीशन की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। आडियो में कहा जा रहा है कि ‘हमारा और डीएम साहब का छह प्रतिशत चाहिए’। दूसरी ओर से कथित ठेकेदार असमर्थता जताते हुए तीन प्रतिशत कमिशन देने की सहमति जता रहा है। इस संबंध में एडीएम/प्रभारी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया वायरल आडियो से संबंधित प्रकरण सामने आया है। यदि ऐसा है तो यह बहुत ही गंभीर विषय है। डीएम के अवकाश से आने के बाद जांच कराई जाएगी।