मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति की प्रभावी निगरानी के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा। नारी सुरक्षा, सशक्तीकरण व सम्मान को प्रश्रय देने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियानों पर इस पोर्टल के जरिए नजर रखी जाएगी।
- राज्यों का दोहरा रवैया: केंद्र से ब्याज मुक्त कर्ज लेकर बुनियादी ढांचे के बजट में कर रहे कटौती
- चिंताजनक: बचत छोड़ कर्ज के बोझ तले दब रहे भारतीय, RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- शिक्षा का अधिकार: ‘ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं’
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘शिक्षकों का तबादला सजा नहीं, प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य’
- प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा किए गए प्रयासों की विवेचना और उनके डाटाबेस संकलन के लिए गृह विभाग की जरूरतों के अनुसार इस वेब पोर्टल का विकास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिस्टम्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। यह वेब पोर्टल डैशबोर्ड की तरह काम करेगा तथा इसे रोल बेस्ड यूजर मैनेजमेंट, मास्टर क्रिएशन, रिपोर्टिंग व डाटा इनपुट मॉड्यूल समेत समरी, स्टेट्स व इवेंट अपलोड रिपोर्ट समेत कई खूबियों से लैस किया जाएगा।