लखनऊ। प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों के गेस्ट लेक्चर्रों व विषय विशेषज्ञों को भी दीपावली से पूर्व अक्तूबर के मानदेय का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में बुधवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के नाम आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 31 अक्तूबर को दीपावली, दो नवम्बर को गोवर्धन पूजा एवं तीन नवम्बर को भैया दूज के कारण सार्वजनिक अवकाश को देखते हुए अक्तूबर माह के वेतन एवं मानदेय का भुगतान 30 अक्तूबर तक किये जाने के आदेश शासन ने जारी किए हैं।
- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे