काकोरी, । स्कूल से सहेलियों संग घर लौट रही छात्रा को बहला कर युवक घर ले गया। वहां दुराचार किया। विरोध पर मारपीट कर भगा दिया। छुट्टी के काफी देर बाद बदहवास हालत में घर लौटी छात्रा ने परिवार को घटना के बारे में बताया। काकोरी पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

काकोरी कस्बा निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा है। गुरुवार दोपहर सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। गांव के बाहर शिवजी यादव ने बात करने के बहाने उसे रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक सहेलियों के जाने के बाद शिवजी उसे घसीट कर अपने घर ले गया और दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
बेटी के समय पर घर नहीं आने पर परिवार वाले उसे तलाश रहे थे। सहेलियों से पूछने पर पता चला कि शिवजी यादव ने छात्रा को रोका था। इस बीच छात्रा भी घर लौट आई। बेटी को बदहवास हालत में देख परिवार वाले भी सहम गए। बात करने पर छात्रा ने दुराचार किए जाने की बात कही। इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि आरोपी शिवजी यादव को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।