अमेठी, । बीते बुधवार को अमेठी तहसील परिसर में हुई मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए गए सपा जिला सचिव का पिता बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी के पद पर तैनात है। गिरफ्तारी के बाद बीएसए ने एआरपी को निलंबित कर दिया है।
अमेठी तहसील परिसर में बुधवार को दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपियों में से एक सपा का जिला
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
सचिव प्रदीप यादव व उनके पिता शिव प्रताप यादव शामिल थे। स्थानीय तौर पर शिव प्रताप यादव की भी पहचान एक सपा नेता के रूप में है। जबकि शिव प्रताप यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहा विकासखंड अमेठी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में एआरपी के रूप में जगदीशपुर में सेवाएं दे रहे हैं। मारपीट के मामले में जेल भेजे जाने के बाद एक रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी अमेठी ने बीएसए को दी थी। जिसको संज्ञान लेते हुए बीएसए संजय तिवारी ने तत्काल प्रभाव से शिव प्रताप यादव को निलंबित कर दिया है।
एआरपी को किया गया निलंबित
