हैदरगढ़ (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका समेत दो लोगों को निलंबित किया गया है। प्रधानाध्यापिका पर गबन के गंभीर आरोप हैं जबकि सहायक अध्यापिका को मानव संपदा पोर्टल पर मेडिकल लगाए बिना चिकित्सीय अवकाश मांगना व बिना स्वीकृति के विद्यालय से चले जाना भारी पड़ गया।
गौरतलब है कि ब्लॉक क्षेत्र हैदरगढ़ की बेहटा ग्राम पंचायत की प्रधान कुसमा देवी ने 24 नवंबर को कंपोजिट विद्यालय बेहटा की प्रधानाध्यापिका मालती श्रीवास्तव की शिकायत की थी। बीएसए के निर्देश पर बीईओ की जांच में कोराना काल के द्वितीय चक्र में
एमडीएम से लेकर मानव संपदा पोर्टल पर की जा रही गड़बड़ी

विद्यालय में पंजीकृत करीब 464 बच्चों के खाते में एमडीएम के रुपये न भेजने की जानकारी सामने आई।
अपने शिक्षक पुत्र अभिषेक श्रीवास्तव के नाम कई चेकों के माध्यम से करीब सवा लाख रुपये निकाले व बिना सूचना विद्यालय से नदारद रहने की पुष्टि हुई तो इनको निलंबित कर दिया गया।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
ब्लॉक क्षेत्र हैदरगढ़ के भियामऊ प्राथमिक विद्यालय में दो सहायक अध्यापक तैनात हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका/सहायक अध्यापक प्रतिभा सिंह 23 सितंबर से 22 अक्तूबर तक अवकाश पर थीं। इस बीच सहायक अध्यापिका शिवानी सिंह भी मानव
संपदा पोर्टल पर 23 से 28 सितंबर तक चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन कर अवकाश पर चली गई।
इनके आवेदन में चिकित्सक का पर्चा संलग्न न होने पर बीईओ ने टिप्पणी के साथ निरस्त कर दिया था। कई बार बिना चिकित्सक के पर्चा लगाए पोर्टल पर आवेदन निरस्त होने के बाद भी विद्यालय से अनुपस्थित रहीं। तीन अक्तूबर को भेजे गए कारण बताओ नोटिस का भी कोई जवाब शिवानी सिंह
ने नहीं दिया। बीईओ सुनील कुमार ने बताया कि बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापिका रुकुनुद्दीनपुर तथा सहायक अध्यापिका को त्रिवेदीगंज बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।