सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक के परिषदीय शिक्षकों की बीईओ बर्डपुर के विरुद्ध किए गए शिकायत के मामले बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने शनिवार की देर शाम शिक्षकों के साथ बैठक कर पक्ष सुना। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
विकास खंड के 84 शिक्षकों की ओर से हस्ताक्षरित शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिलाधिकारी के एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार सभी शिक्षक कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। फिर भी बीईओ के निरीक्षण में एसओपी का धौंस दिखाकर शिक्षकों को नोटिस का भय दिखाकर धनादोहन किया जा रहा है। मानसिक तनाव में हैं। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्र, मोहिउद्दीन, विजय चौधरी, शमशुल हक, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्र, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश मिश्र, कलीमुल्लाह मौजूद रहे।