बिजनौर। शासन से स्कूलों में भेजने के लिए कम्पोजिट ग्रांट का 25 प्रतिशत पैसा आ गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कम्पोजिट ग्रांट का पैसा स्कूलों में भेज दिया जाएगा। शिक्षक अब स्कूलों में जरूरत का सामान खरीद सकेंगे। जिले में 2120 सरकारी स्कूल है। इन स्कूलों में कम्पोजिट ग्रांट का करीब 7 करोड़ 25 लाख रुपया आता है। यह पैसा स्कूलों में भेजा जाता है ताकि अध्यापक स्कूलों में जरूरत का सामान खरीद सकें।

- स्कूल बैग का बोझ बिगाड़ रहा अभिभावकों का बजट
- यूपी बोर्ड : 20 मई तक विद्यार्थियों को अंकपत्र देने की तैयारी
- बीएड प्रवेश परीक्षा में विलंब शुल्क के साथ पांच तक भरें फॉर्म
- आउटसोर्स व अंशकालिक कर्मियों के लिए छुट्टियां व काम के घंटे तयः असीम अरुण
- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को घोषित किया फिट, नियुक्ति के दिए आदेश
स्कूलों में इस पैसे से रंगाई पुताई और टूट फू ट सही करा सकें। शासन स्तर से 25 प्रतिशत करीब डेढ़ करोड़ से अधिक पैसा जिला मुख्यालय भेजा गया है। इस पैसे को अधिकारी जल्द ही स्कूलों में भेज देंगे ताकि अध्यापक जरूरत के अनुसार इस पैसे से चीजें खरीद सकें। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कम्पोजिट ग्रांट का सभी पैसा आ जाएगा और स्कूलों में भेज दिया जाएगा।