लखनऊ : राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने एक नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश मांगा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली, 31 अक्टूबर को दीपावली और फिर दो नवंबर को गोवर्धन पूजा व तीन नवंबर को भैया दूज का अवकाश है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी व महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने – मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एक – नवंबर को शिक्षकों का अवकाश घोषित करने की मांग की है। गोवर्धन – पूजा वाले दिन लिखने-पढ़ने का कार्य नहीं किया जाता। बड़ी संख्या – में दूसरे जिलों में कार्यरत शिक्षक – त्योहार मनाने घर जाते हैं। छुट्टियों के बीच एक दिन के लिए वह कैसे विद्यालय आएंगे? ऐसे में अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।