परिषदीय स्कूलों में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक दिवाली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज आदि की छुट्टियां हैं, लेकिन माध्यमिक स्कूलों में सिर्फ 30-31 अक्तूबर को ही अवकाश है। एक नवंबर (शुक्रवार) को माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे और दो को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इसे
लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। दरअसल, 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगातार त्योहार हैं। इससे

- सहयोगार्थ प्रेषित👉 यदि आप का स्थानांतरण किसी भी प्रक्रिया से एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में हुआ है तो भौतिक कार्यमुक्ति/कार्यभार प्रक्रिया के अतिरिक्त भी आपको ऑनलाइन होने वाली निम्न प्रक्रियाओं का ध्यान रखना हैं…
- FAQ: स्थानांतरण के बाद कैसे पता लगे कि *मेरी मानव सम्पदा आईडी (ehrms) अभी मेरे नए स्कूल में ट्रांसफर हुई है या नहीं??
- विद्यालय मर्जिंग के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान👇
- 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन के अन्तर्गत आयुष मंत्रालय के पोर्टल पर विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में
- अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर किये जाने सम्बन्धी 16 जून 2025 के आदेश पर रोक लगाने के सम्बंध में
न सिर्फ बेसिक, बल्कि कई विश्वविद्यालयों ने भी 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक छुट्टी घोषित कर रखी है। पर, एक नवंबर को माध्यमिक विद्यालय खुले हैं। इस दिन कार्तिक अमावस्या है। शिक्षकों व अभिभावकों का कहना है कि बीच में एक दिन स्कूल खुलने से बाहर जाने वाले लोग दिवाली पर अपने घर नहीं
जा पाएंगे। ऐसे में एक नवंबर को भी छुट्टी घोषित की जाए।
उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सीएम को पत्र लिखकर एक नवंबर को छुट्टी घोषित करने की मांग की है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि छुट्टियां सरकारी कैलेंडर के अनुसार निर्धारित हैं। अभी एक नवंबर की छुट्टी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है