प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर स्थानांतरण और समायोजन के लिए चार नवंबर तक अपडेट सूचनाएं मांगी गई हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर डाटा संशोधित करते हुए पोर्टल पर पुन प्रदर्शित किया जा रहा है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
निर्देशित किया है कि अपने स्तर से परीक्षण करते हुए डाटा अंतिम रूप से लॉक करने की कार्यवाही चार नवंबर तक प्रत्येक स्थिति में पूरा कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में प्रयागराज, आगरा, अम्बेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, एटा, गाजियाबाद, गोरखपुर, गोंडा, हाथरस, हरदोई, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कुशीनगर, कन्नौज, कौशाम्बी, लखनऊ, महोबा, मथुरा, महराजगंज, मीरजापुर आदि को पत्र भेजा गया है।