परिषदीय स्कूलों में बच्चों को नए बर्तनों में परोसा जाएगा भोजन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अब नए बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। शासन द्वारा स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार 1.50 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। एल्युमीनियम के स्थान पर स्टील के बर्तनों को खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। जिसमें करीब एक लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूलों में पहुंचने वाले बच्चों को मिड डे मील के तहत भोजन भी उपलब्ध वराया जाता है। इसके लिए विभाग द्वारा स्कूलों को बर्तन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। बर्तनों के टूटने व खराब होने के चलते विभाग ने स्कूलों को नए बर्तन दिए जाने का निर्णय लिया था। इसके लिए छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों का बजट का आवंटन भी

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
कर दिया गया है। विभाग द्वारा बर्तन खरीद के लिए एल्युमीनियम के स्थान पर स्टील के बर्तन खरीदे जाने की
प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
तीस तरह के बर्तनों की होगी खरीद
स्कूलों के लिए तीस तरह के बर्तनों की खरीद की जाएगी। इसमें चाकू, डबल बर्नर भट्टी, बड़ी परात, प्रेशर कूकर, लोहे की कढ़ाही, बड़े तवे, स्टील बाल्टी, छात्र संख्या के अनुसार थाली, गिलास एवं चम्मच, एअर टाइट कंटेनर, बड़े कैसरोल, बर्तन रखने की टोकरी अथवा रैंक, अग्निशमन सुरक्षा यंत्र आदि की खरीद की जानी है। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं कुछ विद्यालया में भोजन बनाने के बर्तन काफी खराब हो गए थे। नए बर्तन आने के बाद विद्यार्थियों को उसमें भोजन परोसा जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
स्कूलों में बर्तनों की खरीद के लिए जिले को 1.50 लाख रुपये का बजट मिला था। छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों को धनराशि भी दे दी गई है। करीब अस्सी फीसदी स्कूलों में बर्तनों की खरीद हो चुकी है। बाकी स्कूलों में भी शीघ्र वर्तन खरीदे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
मनोज कुमार, जिला समन्वयक, मिड डे मील
छात्र संख्या के अनुसार जारी हुई राशि
छात्र सं.- आवंटित राशि (स्)
0 से 50- 10000
51 से 150- 15000
151 से 250- 20000
251 से ज्यादा- 25000