लखनऊ। 69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को ईको गार्डन धरना स्थल पर रंगोली बनाकर और कैंडल जलाकर दिवाली मनाई। ये अभ्यर्थी पिछले चार वर्ष से इस धरना स्थल दिवाली और होली

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
जैसे प्रमुख पर्व मनाते आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। इनका नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि वे लोग पिछले चार वर्ष से इसी ईको गार्डन में होली, दिवाली, रक्षाबंधन, मकर संक्रांति आदि पर्व मनाते आ रहे हैं।
ऐसा सिर्फ सरकार की नाकामी की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को करना पड़ रहा है।
पटेल ने कहा कि 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हर न्यायिक स्तर से जीत मिलने के बाद भी खानाबदोश की जिंदगी जी रहे हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से लेकर हाईकोर्ट डबल बेंच तक ने न्याय देते हुए सरकार को सुझाव दिया कि वह 69,000 शिक्षक भर्ती में हुई विसंगति का सुधार करते हुए नई सूची बनाकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। इसके कारण हम अभ्यर्थी कई साल से सड़क पर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। साथ ही अपने परिवार से दूर इस तरह त्योहार मनाने के लिए मजबूर हैं।