लखनऊ। प्रदेश में 28903 राज्य कर्मियों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
ब्योरा देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर के बाद मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी देने के लिए विकल्प भी उपलब्ध नहीं है। शासन के सूत्रों का कहना है कि अब जो कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा देना भी चाहेंगे तो नहीं दे सकेंगे।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट
प्रदेश सरकार ने राज्यकर्मियों को वेतन देने के लिए 30 सितंबर तक की मोहलत दी थी, उसके बाद उनका वेतन जारी न करने के आदेश भी दे दिए। मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार, प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की कुल संख्या 826683 है। इनमें से 797780 कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है।
जो कर्मी ब्योरा देने से शेष रह गए हैं, उनके मामले में क्या करना है, इस बारे में फिलहाल कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। ब्यूरो