कंपिल। दीपावली पर पांच दिन अवकाश रहने के बाद छठे दिन सोमवार को भी ब्लॉक कायमगंज क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सिरसा मजरा शादनगर नहीं खुला। काफी देर इंतजार करने के बाद छात्र-छात्राएं घर लौट गए।
उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई तो प्रधानाध्यापक ने दोपहर बाद विद्यालय का ताला किसी से खुलवा दिया, लेकिन खुद विद्यालय जाना मुनासिब नहीं समझा।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
प्राथमिक विद्यालय सिरसा मजरा शादनगर में सुबह बच्चे आए तो स्कूल के गेट पर ताला लगा था। कुछ देर रुकने के बाद छात्र-छात्राएं घर लौट गए। दोपहर करीब 12:20 तक विद्यालय के ताले नहीं खोले गए थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
इस पर प्रधानाध्यापक ने किसी से कहकर स्कूल खुलवा दिया। दोपहर बाद विद्यालय का गेट खुला था, लेकिन स्कूल में न तो बच्चे थे और न ही शिक्षक। जानकारी करने पर पता चला कि विद्यालय में 126 बच्चे पंजीकृत हैं।
स्कूल में विनय सागर प्रधानाध्यापक, समर राणा, यशवीर सिंह सहायक अध्यापक व मंजू यादव शिक्षामित्र हैं। दोनों सहायक अध्यापक अवकाश पर होना बताए गए।
प्रधानाध्यापक विनय सागर से संपर्क किया गया तो उनकी पत्नी ने फोन उठाया और कुछ देर बाद बात कराने की बात कही। दोबारा संपर्क किया तो फोन नहीं उठा।
खंड शिक्षाधिकारी कायमगंज ओपी पाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सिरसा मजरा शादनगर के बंद होने की जानकारी मिली थी। प्रधानाध्यापक विनय सागर को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया।
प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर विद्यालय बंद रखा गया तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ा