प्रयागराज, । प्रतियोगी छात्रों के नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) के विरोध के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 प्रारंभिक परीक्षा और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में ही कराने का निर्णय लिया है।
आयोग ने साफ किया है कि दो दिन परीक्षा कराने के कारण होने वाला नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) कंप्यूटर के माध्यम से पूरे पारदर्शी तरीके से होगा।
इसमें छात्रहित से किसी कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा।

- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे
अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पीसीएस प्री 7-8 दिसंबर, आरओ/एआरओ 2023 की पुनर्परीक्षा 22-23 दिसंबर को होगी। आरओ/एआरओ में पहले ही दो पेपर एक किया जा चुका है, इसलिए इसकी प्रारंभिक परीक्षा तीन पालियों या डेढ़ दिन में ही हो जाएगी