लखनऊ। प्रदेश के 394 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 9, 10, 23 और 24 नवंबर को विशेष अभियान तिथियां घोषित की गई हैं। इसमें बीएलओ बूथ पर मौजूद रहेंगे। इस अभियान से उपचुनाव वाली नौ सीटों को अलग रखा गया है। उम्र निर्धारण के लिए 1 जनवरी 2025 के आधार पर यह पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है।

- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम 29 अक्तूबर से शुरू होकर छह जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि को केंद्रीय चुनाव आयोग की बिना अनुमति के स्थानांतरित करने पर रोक लगी है। विस निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां 28 नवंबर तक ली जाएंगी। 28 नवंबर से 24 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा। छह जनवरी को सूचियों का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।