लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने बुधवार को मंत्री संजय निषाद के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि 12 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है और सरकार हमेशा कोर्ट से तारीख लेकर भागने का काम कर रही है।

- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे
उन्होंने मांग की है कि सरकार 12 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अपना वकील भेजे और दलित पिछड़ों को न्याय दिलाने का काम करे। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी सरकार को तीन महीने में नयी चयन सूची जारी कर दलित-पिछड़े समाज के लोगों को नौकरी देने का आदेश दिया था। किंतु सरकार ने दलित-पिछड़ों को न्याय नहीं दिया। अमित मौर्या व विक्रम ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।