प्रतापगढ़। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेजों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी। नई व्यवस्था का पालन कराए जाने के लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश जारी कर दिया है। कॉलेजों का नोडल अधिकारी प्राचार्य को बनाया गया है। उनका अंगूठा समाज कल्याण विभाग में लगवाया जा रहा है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
इसके बाद वह विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी कॉलेज में लगवाएंगे। डिग्री कॉलेजों में अभी तक बिना बायोमीट्रिक हाजिरी के ही छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलती थी।
ऐसे में पता नहीं चल पाता था कि कितने विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ रहे हैं।
कई कॉलेजों में फर्जी तरीके से दाखिला भी कराया जाता था और जांच करने के बाद ही पता चल पाता था। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कॉलेजों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है।
इसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी गई है। जिला स्तर पर समाज कल्याण अधिकारी को नोडल बनाया गया है। कॉलेजों में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी। बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने बताया कि 70 फीसदी बायोमीट्रिक हाजिरी पर ही छात्रवृत्ति का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा