हुसैनगंज (फतेहपुर)। कम किराया देने पर शनिवार सुबह कंडक्टर ने चलती बस में चढ़ रहे सगे भाइयों समेत तीन छात्रों को धक्का दे दिया। एक छात्र की बस से कुचलकर मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई भी जख्मी हुआ है और तीसरे छात्र की हालत नाजुक है। लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। पिता की तहरीर पर कंडक्टर व चालक पर गैर इरादतन हत्या का रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जाम खोला।

- ओड़ीशा : जनगणना कार्य में लगे दो शिक्षकों की लू लगने से मौत
- जनगणना कार्य से इनकार, 142 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार
- सख्ती : डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया, कर्मचारी अनुपस्थित मिले कारण बताओ नोटिस जारी
- जीपीएफ व पेंशन को तरसे शिक्षक
- मानव संपदा पोर्टल में बड़ा खेल उजागर, संबद्ध चपरासियों ने खुद को बनाया ऑफिस असिस्टेंट
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कनईपर निवासी सतेंद्र यादव (14) कक्षा आठ का छात्र था। वह अपने बड़े भाई भूपेंद्र (16) व गांव के साहिल (13) के साथ सुबह कॉलेज हुसैनगंज जाने के लिए मवई बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे। हथगाम की ओर से बस आई तो धीमी चलती बस पर तीनों चढ़ने लगे। इस पर किराये को लेकर विवाद हो गया और उसने तीनों को धक्का दे दिया। मृतक के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि बस कंडक्टर बच्चों को पहचानता था। इसके बाद भी उसने तीनों को धक्का दिया। जिसमें सतेंद्र की मौत हो गई।