बदायूं : स्नेहा सिंह को इंतजार था कि 27 नवंबर को रिश्तेदार की शादी का कार्ड आएगा। 12 नवंबर की दोपहर उनके फोन पर अनजान वाट्सएप नंबर से डिजिटल कार्ड और उसके साथ एपीके (एंड्रायड पैकेज किट) फाइल आई। स्नेहा ने बेफिक्री से उस फाइल को डाउनलोड किया… कुछ ही देर में उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। ऐसा ही आवास विकास निवासी मनोज गुप्ता के साथ हुआ। 16 नवंबर को वाट्सएप नंबर पर आया डिजिटल कार्ड देखने लगे। उसमें दिख रहे चेहरे को पहचान रहे थे, इतने में मैसेज आया कि एप डाउनलोड करें। मनोज सतर्क थे, समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने तुरंत डिजिटल कार्ड डिलीट कर दिया।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
आप वाट्सएप यूजर हैं तो सतर्क हो जाइए। किसी भी अनजान नंबर से आने वाले वीडियो को डाउनलोड कतई मत करिए। साइबर ठगों ने नया पैंतरा अपनाते हुए डिजिटल कार्ड भेजने शुरू किए हैं। वाट्सएप यूजर समझते हैं कि किसी ने आमंत्रण भेजा होगा मगर उस वीडियो में एंड्रायड पैकेज किट (एपीके) होती है। उस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन का कंट्रोल ठग के पास पहुंच जाता है। हैकर आपके फोन में आइ-मोबाइल एप, गूगल-पे, पेटीएम आदि का उपयोग करना शुरू कर देता है। उससे रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लेता है। साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।