प्रयागराज। करेली के मैक टाउन निवासिनी महिला शिक्षिका ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे
शिक्षिका दुर्रे शहवार ने तहरीर देते हुए बताया कि 21 दिसंबर 1997 को मोहम्मद असलम अजहर से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करता रहा।
इससे तंग आकर दुर्रे शहवार पिछले आठ साल से अलग किराये का मकान लेकर रहती है। इसके बावजूद पति आए दिन उसके कमरे में आकर मारपीट व गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि महिला शिक्षिका के 80 वर्षीया बुजुर्ग मां को भी लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।