महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन करने का समय नहीं है। शासन के निर्देश थे कि प्रत्येक परिषदीय स्कूल खेल-कूद संबंधित विवरण यूडायस व जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) पर अपलोड करें। सभी स्कूलों को इसके निर्देश बीएसए की तरफ से भी दिए गये, लेकिन अनुपालन सिर्फ 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों ने ही की है जबकि जिले में 1705 परिषदीय स्कूलों का संचालन है।

- स्कूल बैग का बोझ बिगाड़ रहा अभिभावकों का बजट
- यूपी बोर्ड : 20 मई तक विद्यार्थियों को अंकपत्र देने की तैयारी
- बीएड प्रवेश परीक्षा में विलंब शुल्क के साथ पांच तक भरें फॉर्म
- आउटसोर्स व अंशकालिक कर्मियों के लिए छुट्टियां व काम के घंटे तयः असीम अरुण
- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को घोषित किया फिट, नियुक्ति के दिए आदेश
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों से खेल संसाधनों का विवरण लगभग एक माह पहले मांगा गया था। शिक्षा महानिदेशक स्तर से इसके लिए आदेश जारी किए गये थे जिसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों को अनुपालन के लिए कहा था। इस फीडिंग में स्कूल में खेलकूद सामग्री, खेल मैदान, खेल शिक्षक व बच्चों की रुचि किन खेलो में अधिक है इसकी जानकारी फीड करनी थी। इस जानकारी से उद्देश्य था कि जहां संसाधन, खेल मैदान और शिक्षक नहीं हैं वहां के लिए कुछ व्यवस्था बनाई जाए जिससे बच्चों की रुचि खेलकूद के प्रति बढ़ाई जाए और आने वाली समस्याओं को दूर किया जाए।