महराजगंज, । बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति में बर्खास्त हो चुके 10 शिक्षकों के खिलाफ परतावल, सदर और निचलौल खंड शिक्षा अधिकारियों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है। इसमें चार गोरखपुर व एक बस्ती जिले का फर्जी शिक्षक है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता के निर्देश पर परतावल के बीईओ मुसाफिर सिंह, सदर की बीईओ अंकिता सिंह व निचलौल के बीईओ आनंद कुमार मिश्रा ने शनिवार को 10 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार रॉय ने बताया कि परतावल बीईओ की तहरीर पर प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा के शिक्षक राजकुमार यादव व प्राथमिक विद्यालय बैजौली क्षेत्र परतावल के शिक्षक दिनेश चंद्र के खिलाफ अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की गई है। सदर बीईओ की तहरीर पर प्राथमिक विद्यालय पड़री बुजुर्ग की शिक्षिका सुमन यादव के खिलाफ तीसरी एफआईआर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की।
उन्होंने बताया कि चौथी एफआईआर में निचलौल के बीईओ की तहरीर पर प्राथमिक विद्यालय बैठवलिया द्वितीय के शिक्षक गोरखपुर जिले के तिवारीपुर निवासी सैयद अली, प्राथमिक विद्यालय बढ़ैपुरवा के शिक्षक खोराबार निवासी अरविन्द कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय पैकौली के शिक्षक चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी वेदानंद यादव, प्राथमिक विद्यालय बकुलडीहा के शिक्षक लक्ष्मीपुर निवासी कन्हैया लाल यादव, प्राथमिक विद्यालय अदरौना के शिक्षक परतावल निवासी रतन कुमार पांडेय को अभियुक्त बनाया गया है।