लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक बार फिर से अभियान तेज किया जाएगा। इसके लिए बुलावा टीम से लेकर शिक्षकों, अधिकारियों को भी घर-घर जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रवेश लेने वाले छात्रों में से 55-60 फीसदी बच्चे ही स्कूल आ रहे हैं। जबकि विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल तक लाने और स्कूल में पूरा समय देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाकर 75 से 80 फीसदी तक करना है।
निदेशालय ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इसके लिए बच्चों के घर बुलावा टीमें भेजी जाएं। इसके बाद भी अगर बच्चे या अभिभावक इसके लिए न तैयार हों तो ऐसे बच्चों को चिह्नित कर शिक्षक उनके घर जाएं और बातचीत करें। इस दौरान अभिभावकों को डीबीटी समेत अन्य योजनाओं की जानकारी व पढ़ाई के फायदे भी बताएंगे। इस अभियान की निरंतर प्रगति जानने और इसकी सूचना भी बेसिक शिक्षा निदेशालय को भेजना होगा। ब्यूरो