प्रतापगढ़। जिले के 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 1002 छात्राएं खेल में दक्ष होंगी। एक स्कूल एक खेल योजना से विद्यालयों में गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक शिक्षिका नामित की जाएगी।
योजना के तहत विद्यालयों के लिए एक खेल प्रशिक्षण के लिए तय होगा। इसके लिए लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
खेल गतिविधि के लिए विद्यालय की एक शिक्षिका को अलग से नामित किया जाएगा। आवासीय विद्यालय की बालिकाओं के बीच खेल प्रतियोगिता का अलग से जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंडल और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
अभी इन विद्यालयों की खेल गतिविधि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के साथ हुआ करती है कस्तूरवा गांधी आवासी वे विद्यालयों में वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका या क्रीड़ा प्रभारी के साथ दो शिक्षिकाओं और दो छात्राओं की समिति का गठन किया जाना है। विद्यालय में जो भी खेल क प्रतियोगिताएं होंगी, उनका संचालन यही समिति करेगी।
विद्यालय में उपलब्ध खेल मैदान और बालिकाओं की रुचि के आधार पर हर कस्तूरबा विद्यालय को एक खेल के चयन व उसमें बालिकाओं को व दक्ष बनाने की रूपरेख बनानी होगी।
कस्तूरबा विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का संचालन कराया जाएगा। प्रतिभावान छात्राओं को राज्य स्तर तक प्रतियोगिता में हिस्सा
लेने का अवसर मिलेगा।
भूपेंद्र सिंह, बीएसए।