मंडी धनौरा (अमरोहा)। एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा से प्रेम का इजहार करने व एक लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर आरोपी शिक्षक को निलंबित करने व उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक मौहम्मद सहिद उर्फ शाहिद ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ छेड़खानी और उससे प्रेम का इजहार किया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अपने साथ शादी के लिए भी दबाव बनाया था। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं व पब्लिक के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर बुधवार की देर रात हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। हिंदूवादी संगठनों की मांग पर प्रबंधक ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था।