लखनऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने बुधवार को देशभर में ईपीएफओ के माध्यम से श्रम मंत्री को पेंशन बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया। इसी क्रम में राजधानी में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित निधि आपके निकट कैंप में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के नाम ज्ञापन दिया। प्रांतीय महासचिव राजशेखर नागर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों की समस्याएं बताते हुए चार सूत्री मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील की। ऐसा न करने पर 10 व 11 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली और इसके बाद आमरण अनशन करने की घोषणा की। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कैंप में पेंशनरों की समस्याओं की जानकारी देते हुए उनके जल्द निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने इसके समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह विसेन, रविंद्र सिंह राठौर, रामचंद्र कनौजिया आदि शामिल थे

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅