जमुनहा जमुनहा ब्लाक क्षेत्र के पोंदला गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे की चहारदीवारी दो वर्ष पूर्व बाढ़ में ढह गई थी। चहारदीवारी न होने से यहां अध्ययनरत बच्चे असुरक्षा के साए में ककहरा सीखने को विवश हैं।

- हर स्कूल को देना होगा दाखिले का हिसाब
- यूपी में 69 हजार भर्ती में नौकरी पाए दो शिक्षकों के कागजों में गड़बड़ी, बीएसए ने दी नोटिस; हो सकते हैं बर्खास्त
- दो शिक्षकों की हार्ट अटैक से मौत, विभाग में शोक
- हंगामा करने के बाद आधी रात को शिक्षकों को मिला रिलिविंग ऑर्डर
- Primary ka master: सड़क हादसे में Teacher की मौत: स्कूल बंद होने के बाद जा रहे थे UP, ट्रक की टक्कर से गई जान
ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के पोंदला में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। वर्ष 2022 में आई भीषण बाढ़ के कारण विद्यालय की चहारदीवारी ढह गई थी। तब से चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। विद्यालय में छुट्ट्टा बेसहारा मवेशी भी घुस आते हैं। विद्यालय समय के पूर्व परिसर में अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राएं चहारदीवारी न होने से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि चहारदीवारी बाढ़ में ढह गई थी। इसके निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।