लखनऊ, । प्रदेश में हाल ही में अस्तित्व में आए तीन राज्य विश्वविद्यालयों में नए शिक्षण सत्र से ही पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। इनमें मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें हाल ही में कुलपतियों की नियुक्तियां भी हो चुकी है।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
अगले चरण में इन तीनों विवि में कुल सचिव एवं वित्त अधिकारियों के पदों के सृजन के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शासन को भेज दिया गया है। अगले महीने से इन तीनों विवि में नए सत्र से पढ़ाई शुरू करने के प्रस्ताव पर काम शुरू किया जाएगा। सरकार चाहती भी है कि जल्द से जल्द इन राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो। सरकार ने इसके लिए तीनों विश्वविद्यालयों के लिए 203 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है।
शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गठित होंगी समितियां
तीनों राज्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अलग-अलग समितियां गठित होंगी। इसके लिए इस माह के दूसरे पखवारे में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके माध्यम से ही 50 शिक्षकों की नियुक्ति होगी जबकि 30 से 35 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लिए जाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।