नई दिल्ली, । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने निजी क्षेत्र के नए कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को सक्रिय करने की समयसीमा बढ़ा दी है। इसके लिए उन्हें अब अपने यूएएन और बैंक खाते को 15 दिसंबर तक आधार से लिंक करना होगा। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर थी लेकिन काफी संख्या में कर्मचारी इससे चूक गए थे। ईपीएफओ ने इन्हें एक और मौका दिया है।

ईपीएफओ का कहना है कि यूएएन सक्रिय होने से कर्मचारी रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना का लाभ उठा पाएंगे। संगठन ने नियोक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे
- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
तय समयसीमा के भीतर सभी नए कर्मचारियों का यूएएन और बैंक खाता अपडेट करें।
योजना का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) तभी संभव हो सकता है, जब यूएएन नंबर से आधार और बैंक खाता पूरे विवरण के साथ दर्ज हो।
ऐसे सक्रिय करें यूएएन नंबर
। पहले ईपीएफओ पोर्टल ( https:// www. epfindia. gov. in/) पर जाएं। महत्वपूर्ण लिंक के अंतर्गत सक्रिय यूएएन लिंक पर क्लिक करें।
। यूएएन, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
। कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो।
उसके बाद आधार ओटीपी सत्यापन के लिए सहमत हो।
अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए सत्यापन पिन प्राप्त करें पर क्लिक करें।
। सक्रियता (एक्टिवेशन) को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।
। सफल सक्रियता पर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा।