पडरौनाः बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने गुरुवार को दुदही व तमकुही विकास खंड के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्रावि इंद्रजीत सिंह टोला बंद मिला। सहायक शिक्षक को नोटिस जारी कर बीएसए ने तीन दिनों के भीतर बीइओ के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है। .

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
बीएसए सुबह 11.30 बजे दुदही विकास खंड के प्रावि गोबरही पहुंचे। नामांकित 81 के सापेक्ष 25. बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों को चेतावनी दी। छात्र संख्या में सुधार के निर्देश दिए। कक्षा में पहुंच बीएसए ने बच्चों को पढ़ाया। अंग्रेजी व गणित के सवाल पूछे। सही जवाब देने पर बच्चों को प्रोत्साहित किया। तमकुही विकास खंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रजीत सिंह टोला बंद मिला। सहायक शिक्षक नेकराज मौर्य • पदस्थापित विद्यालय सेमरा हर्दा में उपस्थित थे। बीएसए ने बीइओं के माध्यम से तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। यहां से वे कंपोजिट विद्यालय बंगरा रामबक्स राय पहुंचे। यहां नामांकित 117 के सापेक्ष 91 बच्चे उपस्थित मिले।