रायबरेली/महराजगंज। परिषदीय विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से अभद्रता की। शिक्षिका की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने जांच की। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रोहनिया के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया। प्रकरण की पड़ताल के लिए डीह व सतांव के बीईओ तरुण कुमार एवं शीतल को संयुक्त जांच अधिकारी नामित किया गया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
मामला महराजगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलीपुर कुशमहुरा का है। विद्यालय की एक महिला शिक्षिका ने आईजीआरएस के जरिए प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत की, जिसकी जांच करने के लिए महराजगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन तीन दिसंबर को विद्यालय पहुंच गए। बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे और दोनों सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। शिकायत करने वाली शिक्षिका ने अभद्रता व उत्पीड़न किए जाने की जानकारी दी।
बीईओ ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। बीएसए ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक अमर पाल को निलंबित कर दिया गया है। दो बीईओ को संयुक्त जांच अधिकारी नामित कर दिया है।