हमीरपुर। अमिरता प्रा.वि. की अध्यापिका के द्वारा विद्यालय में छात्र को सजा के तौर पर मुर्गा बनाए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। इस मामले में शिक्षिका को चेतावनी दी गई है।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
रानी पत्नी रामदास गांव अमिरता ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनका नाती कक्षा 3 का छात्र है। उसे विद्यालय की सहायक अध्यापिका कोमल शर्मा ने छड़ी से पीटकर मुर्गा बना दिया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर से जांच कराई गई। उन्होंने मौके पर विद्यालय स्टाफ व बच्चे के अभिभावक एवं अध्यापिका से बात की।
इसमें बच्चे के अभिभावक ने कहा कि उन्होंने आवेश में आकर शिकायत की थी। बच्चा स्वस्थ है। उन्हें अध्यापिका से कोई शिकायत नहीं है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को कठोर चेतावनी देकर भविष्य में बच्चों के प्रति नरमी बरतने के आदेश दिए।