मिर्जापुर: परिषदीय विद्यालयों की 70वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। इसका समापन 10 दिसंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल से 20 शिक्षामित्र व अनुदेशक हस्ताक्षर बनाकर मौके से गायब हो गए।उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिले के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतियोगिता का दो दिन आयोजन होना था। कई समितियों का गठन कर प्रतियोगिता की जिम्मेदारी दी गई थी.

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
इसमें से कई लोग आए तो लेकिन उद्घाटन समारोह के बाद वे आयोजन स्थल से गायब हो गए। बीच में कई बार जरूरत पड़ने पर उनको बुलाया गया लेकिन वे नहीं आए। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने हस्ताक्षर बनाकर मौके से गायब होने वाले शिक्षामित्रों अथवा अनुदेशकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। इसके बाद संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीएसए BSA ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।