वृंदावन कालोनी सेक्टर पांच में रविवार को एबीएसए के 16 वर्षीय बेटे ओजस्वी यादव ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। बाराबंकी के हरक ब्लाक में तैनात सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) अर्चना यादव सेक्टर पांच में रहती हैं। पति राकेश यादव व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा ओजस्वी कानपुर रोड स्थित निजी स्कूल में 11वीं का

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
छात्र था। रोजाना की तरह शनिवार रात ओजस्वी ने उनके व बड़े भाई यशस्वी के साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। ओजस्वी भी अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह काफी देर हो जाने के बाद भी कमरे से नहीं निकला तो वह कमरे में देखने गईं। देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया था। घर वालों ने बताया कि ओजस्वी अवसाद में चल रहा था।