नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने सोमवार को आगामी शैक्षणिक वर्ष से कक्षा 9 से 12 तक की पाठ्यपुस्तकों की कीमतों में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। वे एनसीईआरटी मुख्यालय में सभागार के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। सकलानी ने कहा कि पहली बार पाठ्यपुस्तकों की कीमत में इतनी कमी की गई है। इस वर्ष एनसीईआरटी ने कागज खरीद की दक्षता में काफी सुधार किया और नवीनतम प्रिंटिंग मशीनों के साथ प्रिंटर भी शामिल किए हैं। एनसीईआरटी ने इसका लाभ देश के छात्रों को देने का फैसला किया है। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में