नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 2025 से कोई भी भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगी। एजेंसी केवल उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
नीट के पेपर लीक,अनियमितताओं के कारण कई परीक्षाओं के रद्द करने के बाद गठित उच्चस्तरीय समिति ने परीक्षा सुधारों के लिए सुझाव दिए थे। इसके आधार पर कदम उठाया गया है। एनटीए उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षा तक सीमित रहेगी।
नीट ऑनलाइन या ‘पेन और पेपर मोड’ पर फैसला जल्द : प्रधान ने कहा कि नीट-यूजी ‘पेन और पेपर मोड’ या फिर ऑनलाइन करने के संबंध में जल्द फैसले की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ दो दौर की बातचीत हुई है। जो भी विकल्प सबसे उपयुक्त होगा, एनटीए उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है।