कानपुर, फेक आईडी बनाकर किए जा रहे अभद्र संदेशों से परेशान स्वरूपनगर के एक कालेज की शिक्षिका ने साइबर अपराधियाें के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। हालत यह है कि शिक्षिका का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
जानकारी के अनुसार शिक्षिका के पास 15 दिसंबर को एक नंबर से अश्लील और भद्दा मैसेज आया। फिर कॉल आया तो तो उन्होंने डांट दिया। फिर नंबर मिलने के बारे में पूछा तो उसने हंसते हुए कहा कि क्या मैडम, अब इतनी भी अनजान न बनिए, सोशल मीडिया पर खुद ही फोटो व मोबाइल नंबर डाल रखा है। फोन काटकर उन्होंने सोशल मीडिया चेक किया तो उनके नाम से इंस्टा, फेसबुक, एक्स, टेलीग्राम पर फर्जी अकाउंट मिले। उनपर आपत्तिजनक मैसेज पड़े हुए थे। इसी के बाद से उन्हें लगातार कॉल-मैसेज आ रहे हैं। शिक्षिका ने कहा कि अब कोई कॉल आ जाए तो डर लगता है।