अमृत विचार : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिस पर गंदगी मिलने तथा बच्चों की संख्या कम पाए जाने पर दो प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा संभल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हादिकपुर में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं। जहां स्कूल में बच्चों की संख्या कम पाई गई तो वहीं स्कूल में किसी प्रकार के अभिलेख प्रधानध्यापिका राबिया दिखा नहीं पाईं। स्कूल परिसर में गंदगी व रसोई में मिड डे मील भोजन बनाने के लिए चावल खुले में रखे थे। अन्य सामान भी अस्त व्यस्त पाया गया।
जिस पर बीएसए प्रधानाध्यापक राबिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद बीएसए असमोली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गरवारा में पहुंचीं। जहां पर निरीक्षण के दौरान परिसर में तमाम गंदगी पाई गई। यहां भी छात्र-छात्राओं की संख्या कम मिली। जिसे लेकर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की।
प्रधानाध्यापक समर जहां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें जहां एक ओर बच्चों की संख्या कम पाई गई तो वहीं परिसर में गंदगी पाए जाने तथा अभिलेखित नहीं होने पर दोनों प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है।