गोंडा, मनकापुर के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत तीन महिला शिक्षकों से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित होने के बाद भी इंचार्ज अध्यापक अरविंद कुमार ने एमडीएम खाते से 5778 रुपये की राशि चेक के माध्यम से निकाल ली है। बताया जा रहा है कि निलंबन के बाद वह पैसा नहीं निकाल सकते हैं। निलंबित सहायक अध्यापक अरविंद कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक रहे अरविंद कुमार को 23 नवंबर को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद भी निलंबित अध्यापक अरविंद कुमार ने दलपतपुर परिषदीय विद्यालय के मिड डे मील के खाते से बीते चार दिसंबर को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बीरेपुर से 5778 रुपए की धनराशि निकलवा ली। उन्होंने चार दिसंबर को विद्यालय की सहायक अध्यापिका को चार्ज सौंपा था।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
परिषदीय विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक के निलंबन के बाद एमडीएम राशि निकालने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। – अतुल कुमार तिवारी, बीएसए