प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय शिक्षकों के जिले के अंदर (अंतःजनपदीय) पारस्परिक तबादले के लिए दस जनवरी तक अपडेट सूचना मांगी है। स्थानांतरण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) लखनऊ की ओर से विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के पदनाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, नियुक्ति तिथि आदि का विवरण संशोधित/अद्यतन करने की प्रक्रिया दस जनवरी तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण के तकनीकी चरण, प्रक्रिया व समय सारिणी के संबंध में बाद में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- विद्यालयों द्वारा छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज कराने के सम्बंध में।
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाऊनलोड के संबंध में
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में