लखनऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा आगामी बजट में न्यूनतम पेंशन 7500 करने व महंगाई भत्ता देने की घोषणा करने के लिए देशभर में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जा रहा हैं। बुधवार को समिति के प्रांतीय महामंत्री राजशेखर नागर व आरएन द्विवेदी के नेतृत्व में पेंशनरों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी को दिया। समिति के राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ समिति के राष्ट्रीय नेताओं की मुलाकात में पेंशन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। इसे आगामी बजट में पूरा किया जाए। क्योंकि बहुत कम पेंशन में पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रैली भी निकाली। वहीं, समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने उमाकांत सिंह बिसेन के नेतृत्व में कालिदास मार्ग स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भी ज्ञापन दिया। इसमें अपील की गई कि वह पीएम से मिलकर पेंशन बढ़ाने के कार्य को पूरा कराने में सहयोग करें। ब्यूरो

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।