प्रतापगढ़, । कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर युवक ने बोतल में लिया पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी और खुद को भी जला दिया। शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि युवक करीब में ही गेहूं के खेत में झुलसा पड़ा था।

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
कोहंडौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ता खाम गांव निवासी रज्जन यादव फरीदाबाद में ऑटो चलाता है। घर पर उसके माता-पिता के साथ पत्नी कमलेश कुमारी रहती है। जबकि इकलौती बेटी 22 वर्षीय नीलू यादव मामा के घर कोहंडौर के ही चंदौका का गांव में रहती थी। नीलू बीए करने के बाद चार साल से अपने गांव लौली में ही स्थित बीएल यादव इंटर कॉलेज में शिक्षिका बन गई। बीते एक साल से अपने घर पर ही रहने लगी। गुरुवार सुबह वह कक्षा 10 में पढ़ने वाली पड़ोस की 15 वर्षीय चचेरी भतीजी के साथ पैदल कॉलेज जा रही थी। घर से करीब 200 मीटर जाने के बाद खेत में उसे बाइक से आए मामा के गांव के 25 वर्षीय विकास यादव ने रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हो गया। विकास ने बोतल में लिया पेट्रोल नीलू पर उड़ेल दिया और आग लगा दी।
जलते हुए नीलू गेहूं के खेत में भागी। तभी विकास ने खुद को जला दिया। दूर खड़े गांव के लोग जब तक पहुंचे, लेकिन तब तक नीलू की मौत हो चुकी थी। विकास करीब में ही झुलसा बेहोश पड़ा था।