लखनऊ। प्रदेश में समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों को अपनी 2023-24 की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (एसीआर) मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल करनी है। सचिवालय प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि रिपोर्ट न देने पर संबंधित अधिकारियों का जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।
सचिवालय प्रशासन की ओर से हाल ही में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को पत्र भेजकर कहा गया है कि हाल में हुई समीक्षा में पता चला है कि बड़ी संख्या में अधिकारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी स्व मूल्यांकन आख्या अपलोड नहीं की है। ऐसे में समीक्षा अधिकारियों समेत सभी समूह कवख श्रेणी के अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें। सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने कहा है कि ऐसा न करने पर संबंधित का जनवरी का वेतन न जारी किया जाए।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले तक करीब चार सौ अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं की गई थी। तकनीकी दिक्कत से कई ने रिपोर्ट ऑफलाइन भी जमा की है। इसकी अपडेट जानकारी एक-दो दिन में मिलेगी। इसके अनुसार आगे की कार्यवाही संबंधित विभाग करेंगे। ब्यूरो